Bodh or Jain Dharm – बौद्ध एवं जैन धर्म
प्रश्न 1. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान था –
क. कुशीनगर
ख. सारनाथ
ग. बोधगया
घ. लुम्बिनी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. लुम्बिनी (गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पूर्व में लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था | इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था | इन्होने बौद्ध धर्म की स्थापना की | इन्हे एशिया का ज्योति पुंज कहा जाता है | बुद्ध के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया तथा इनकी मृत्यु को महापरिनिर्वाण कहा गया | जातक में बुद्ध के पूर्वजन्मों की कहानी संकलित है |)
प्रश्न 2. भगवान बुद्ध ने प्राण कहा त्यागे –
क. राजगीर
ख. कुशीनगर
ग. सारनाथ
घ. बोधगया
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. कुशीनगर (483 ई. पूर्व में 80 वर्ष की अवस्था में महात्मा बुद्ध ने कुशीनगर में अपना शरीर त्याग दिया | बौद्ध ग्रंथो में इस घटना को महापरिनिर्वाण कहा गया है |) [/su_spoiler]
प्रश्न 3. बुद्ध किस वंश (Clan) से सम्बंधित थे ?
क. ज्ञातृक
ख. मौर्य
ग. शाक्य
घ. कुरु
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. शाक्य (बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध शाक्य वंश से सम्बंधित थे | इनका जन्म कपिलवस्तु के लुम्बिनी में शाक्य मुखिया शुद्धोधन के यहाँ हुआ था | ) [/su_spoiler]
प्रश्न 4. बुद्ध ने अपना प्रथम धर्म-सन्देश कहा पर दिया था ?
क. सारनाथ
ख. पाटलिपुत्र
ग. गया
घ. राजगृह
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. सारनाथ (बुद्ध ने अपना प्रथम धर्म-सन्देश सारनाथ में दिया था, जिसे बौद्ध ग्रंथो में ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा गया है | बुद्ध ने अपने उपदेश पालि भाषा में दिए | इन्होने सर्वाधिक उपदेश कौशल की राजधानी श्रावस्ती में दिए |) [/su_spoiler]
प्रश्न 5. प्रथम बौद्ध परिषद् कहा आयोजित की गई ?
क. वैशाली
ख. कश्मीर
ग. राजगृह
घ. पाटलिपुत्र
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. राजगृह (प्रथम बौद्ध परिषद् का आयोजन मगध सम्राट अजातशत्रु के समय में राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में किया गया था | इस बौद्ध परिषद् की अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी | ) [/su_spoiler]
प्रश्न 6. पांचवी बौद्ध परिषद् आयोजन किसने किया था ?
क. अशोक
ख. कनिष्क
ग. हर्ष
घ. बिन्दुसार
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. हर्ष (पांचवी बौद्ध परिषहाद का आयोजन हर्ष के समय में कन्नौज में किया गया था जबकि अशोक के समय तीसरी और कनिष्क के समय में चौथी बौद्ध परिषद् का आयोजन किया गया था |) [/su_spoiler]
प्रश्न 7. बुद्ध का अर्थ है –
क. ज्ञान प्राप्त
ख. धर्म प्रचारक
ग. प्रतिभाशाली
घ. शक्तिशाली
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. ज्ञान प्राप्त (छ: वर्षो की साधना के पश्चात 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात को एक पीपल के वृक्ष के निचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ इसके बाद वह बुद्ध के नाम से विख्यात हुए | अन्तः बुद्ध का अर्थ ज्ञान प्राप्त से है | ) [/su_spoiler]
प्रश्न 8. किस भाषा का ज़्यादा प्रयोग बौद्धवाद के प्रचार के लिए किया गया ?
क. संस्कृत
ख. प्राकृत
ग. पालि
घ. शौरसेनी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. पालि (बौद्ध धर्म के प्रसार के अनेक कारण थे – महात्मा बुद्ध का आकर्षक एव प्रभावपूर्ण व्यक्तित्व, बौद्ध धर्म की सरलता, जनसामान्य की भाषा पालि का प्रयोग, चारो वर्णो का समर्थन, राजकीय संरक्षण, बौद्ध संघ का योगदान, तत्कालीन व्यापारियों एव साहूकारों द्वारा उदारतापूर्वक दान |) [/su_spoiler]
प्रश्न 9. निम्न में से बौद्ध साहित्य की पहचान कीजिये :
क. त्रिपिटक
ख. उपनिषद
ग. अंग
घ. आरण्यक
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. त्रिपिटक (त्रिपिटक बौद्ध धर्म के साहित्य का अंग है | ये है- सुत्त पिटक, विनय पिटक एव अभिधम्म पिटक उपनिषद एव आरण्यक वैदिक/ब्राहाण धर्म से तथा अंग जैन धर्म से सम्बंधित है |) [/su_spoiler]
प्रश्न 10. त्रिपिटक धार्मिक ग्रन्थ है –
क. जैनों का
ख. बौद्धो का
ग. सिक्खों का
घ. हिन्दुओ का
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. बौद्धो का (उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखे |) [/su_spoiler]