Inspirational Quotes

वक़्त कब क्या रंग दिखाए हम नहीं जानते,
वर्ना जिस “राम” को रात को राज्य मिलने वाला था,
उसे सुबह वनवास ना मिलता…||


राह संघर्ष की जो चलता है,
वो ही संसार को बदलता है,
जिसने रातो से जंग जीती,
सूर्य बनकर वही निकलता है !


सबसे बड़ा गुरु ठोकर है,
खाते जाओगे
सीखते जाओगे
आगे बढ़ते जाओगे |


आपके पास हुनर होना चाहिए..
आप कही भी फिट हो सकते है..!


दिल से बात करना और दिल रखने के लिए बात करना,
दोनों में बहुत फर्क होता है…!


मन में कुछ भरकर जिएंगे तो,
मन भरकर नहीं जी पाएंगे..


मै पटरियों की तरह जमी पर पड़ा रहा
सीने से गम गुजरते रहे रेल की तरह..!!


ज़िन्दगी का कड़वा सच इंसान जब बड़ा बन जाता है तो उन लोगो को ही छोटा समझने लगता है जिन्होंने मिलकर उसे बुलंदियों पर पहुंचाया है…


कभी भी अपनी तुलना दूसरो से मत करो, क्योकि
हर फल का स्वाद अलग अलग होता है |


जिसका उदय होना निश्चित है, उसके लिए प्रकृति भी रास्ता बना देती है.


बहुत ज्यादा चंचल मन भी असफलता का कारण बनता है |


छल में बेशक बल है पर प्रेम हर मुश्किल का हल है


वृद्ध अतीत में जीता है इसलिए निराश रहता है;
युवा भविष्य में जीता है इसलिए परेशान रहता है;
बच्चा वर्तमान में जीता है इसलिए सदैव प्रसन रहता है;
वर्तमान में जिए, सदैव प्रसन रहे |


नसीब लिखना आपके हाथ में नहीं है
लेकिन… नसीब बदलना सिर्फ आपके हाथ में है
क्योकि ज़िन्दगी आपकी है और इस पर हक़ भी सिर्फ आपका ही है


इस बात का ध्यान रखना जरुरी है
की कोई हमारे प्यार में झुके,
मज़बूरी अथवा दबाव में नहीं
क्योकि
मज़बूरी या दबाव कुछ समय का ही है
जबकि प्यार अधिक देर टिकता है |


सकारात्मक रहे, मुश्किल समय हमेशा के लिए नहीं रहता है


खुद को बदलना सीखो
साल तो हर साल बदलता है…||


किसी को भी खुश करने का मौका मिले तो छोड़ना मत
वो फरिश्ते ही होते है,
जो किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट दे पाते है !


संस्कार ही… अपराध रोक सकते है,
सरकार नहीं |


जिन्हे शौक था अखबार के पन्नो पर रहने का,
वक़्त गुजरा तो रद्दी के भाव बिक गए |


तारीफ़ एक ऐसा चन्दन है जिसे दूसरो को लगाइए तो आपके हाथ आपने आप महकेंगे |


मुस्कुराते रहे |
आप दुखी हो कर किसी को हंसा नहीं सकते |


असफलता को रास्ते का एक मोड़ समझना चाहिए,
ना की यात्रा की समाप्ति…


गिद्ध भी कही चले गए
लगता है उन्होंने देख लिया की,
इंसान हमसे अच्छा नोचता है |


अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है,
जो थोड़ा अजीब लगता है पर स्वय को चमकदार और साफ़ कर देती है |


जब आप किसी बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ते है,
तो आपका विरोध होना निश्चित है,
क्योकि उस समय आपका व्यक्तित्व जटिल सवाल की तरह होता है,
बेहतर होगा आप आगे बढ़ते रहे, लोगो का नजरिया बदल जायेगा |


“कुछ तो बनायेगी ये ज़िन्दगी
बड़े इम्तिहान जो ले रही है”


विधाता की अदालत में वकालत बड़ी प्यारी है
खामोश रहिये, कर्म कीजिये,
सबका मुकदमा जारी है |