Bharat ka Itihas – Vedic Sabhyata

वैदिक सभ्यता – Vedic Period


प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की सभ्यता के बारे में सूचना दी गई है ?
क. ऋग्वेद
ख. यजुर्वेद
ग. अथर्ववेद
घ. सामवेद
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. ऋग्वेद (ऋग्वेद भारतीय आर्यो की ही नहीं अपितु समस्त आर्य जाती की प्राचीनतम रचना है, यह भारत तथा भारतोत्तर प्रदेश के आर्यो के इतिहास, भाषा, धर्म, एव उनकी सामान्य संस्कृति पर प्रकाश डालता है | इसमें 10 मंडल तथा 1028 सूक्त है |)

[/su_spoiler]



प्रश्न 2. वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ है –
क. शतपथ ब्रहाणा
ख. अथर्ववेद
ग. शुल्वसूत्र
घ. छान्दोग्य उपनिषद
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. शुल्वसूत्र (वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ शुल्वसूत्र है, इसमें यज्ञस्थल तथा अग्नि वेदी के निर्माण तथा माप से सम्बंधित नियम वर्णित है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 3. वैदिक आर्यो का प्रमुख भोजन था –
क. जौ और चावल
ख. दूध और इसके उत्पाद
ग. चावल और दाले
घ. सब्जिया और फल
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. दूध और इसके उत्पाद (वैदिक आर्यो के भोजन में दूध, घी, दही आदि का प्रमुख महत्त्व था | ऋग्वेद में दूध में यव (जौ) डाल कर क्षीर पकोदन तथा दही में बनने वाले पनीर का उल्लेख मिलता है | जौ के सत्तू को दही में डालकर करंभ नामक भोज्य पदार्थ तैयार किया जाता था | ऋग्वेद में चावल और नमक का उल्लेख नहीं है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले प्रयोग होने वालो में से था ?
क. जौ (यव)
ख. जई (ओट)
ग. राई
घ. गेहू
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. जौ (यव) (मनुष्य द्वारा सर्वप्रथम जौ का प्रयोग करने के साक्ष्य प्राप्त होते है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 5. वैदिक लोगो द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया गया था ?
क. चाँदी
ख. सोना
ग. लोहा
घ. तांबा
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. तांबा (ऋग्वेद लोगो द्वारा सर्वप्रथम तांबे का प्रयोग किया गया था | ऋग्वेद में आयस नामक धातु का उल्लेख है किन्तु इसकी पहचान संदिग्ध है | कुछ विद्वान इसे तांबे, कांसा या लोहा बताते है, किन्तु ऋग्वेद आर्य लोहे से परिचित नहीं थे |) [/su_spoiler]



प्रश्न 6. वेद शब्द का अर्थ है –
क. ज्ञान
ख. बुद्धिमता
ग. कुशलता
घ. शक्ति
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. ज्ञान (वेद शब्द का अर्थ ज्ञान होता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 7. आर्य, आर्य-पूर्वो के साथ अपने संघर्षो में सफल रहे, क्योंकि –
क. उन्होंने बड़े पैमाने पर हाथियों का प्रयोग किया
ख. वे अधिक लंबे और अधिक बलवान थे
ग. वे एक उन्नत शहरी संस्कृति से थे
घ. उन्होंने घोड़ो द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. उन्होंने घोड़ो द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया (आर्य, आर्य-पूर्वो के साथ अपने संघर्षो में सफल रहे इसका प्रमुख कारण उन्होंने घोड़ो द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया) [/su_spoiler]



प्रश्न 8. इनमे से किस फसल का ज्ञान, वैदिक काल के लोगो को नहीं था ?
क. जौ
ख. गेहू
ग. चावल
घ. तम्बाकू
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. तम्बाकू (वैदिक काल के लोगो को तम्बाकू फसल का ज्ञान नहीं था | भारत में तम्बाकू पुर्तगालियों द्वारा ब्राज़ील से लाया गया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 9. आर्य सभ्यता में मनुष्य के जीवन के आयु के आरोही क्रमानुसार निम्नलिखित चरणों में से कौन -सा विकल्प सही है ?
क. ब्रहाचर्य-गृहस्थ-वानप्रस्थ-संन्यास
ख. गृहस्थ- ब्रहाचर्य-वानप्रस्थ-संन्यास
ग. ब्रहाचर्य-वानप्रस्थ-संन्यास-गृहस्थ
घ. गृहस्थ-संन्यास-वानप्रस्थ-ब्रहाचर्य
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. ब्रहाचर्य-गृहस्थ-वानप्रस्थ-संन्यास (हिन्दू धर्म में मानव जीवन को चार अवस्थाओ में विभाजित कर आश्रम व्यवस्था का प्रावधान किया गया है | हिन्दू धर्मशास्त्र मनुष्य कि आयु सौ वर्ष मानते है तथा प्रत्येक आश्रम के निमित 25-25 वर्ष कि अवधि निर्धारित करते है | यथा-ब्रहाचर्य के लिए आरंभिक अवस्था से 25 वर्ष तक, गृहस्थ के लिए 25 वर्ष से 50 वर्ष, वानप्रस्थ के लिए 50 वर्ष से 75 वर्ष तथा सन्यास के लिए 75 वर्ष से 100 वर्ष तक |जाबालोपनिषद में सर्वप्रथम चारो आश्रम का उल्लेख मिलता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 10. प्रारंभिक आर्यो के बारे में निम्नोक्त कथनो में से कौन-सा सही नहीं है ?
क. वे संस्कृत बोलने वाले थे
ख. वे घुड़सवारी किया करते थे
ग. वे कई झुंडो में भारतवर्ष पहुंचे
घ. वे मुख्यत: नगरों में निवास करते थे
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. वे मुख्यत: नगरों में निवास करते थे (प्रारंभिक आर्य मुख्यत: गांवो में निवास करते थे नगरों में नहीं |) [/su_spoiler]