Bharat ka Itihas – Pragetihasik Kaal or Harappa Sabhyata -2

प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है ?
क. तमिल
ख. खरोष्ठी
ग. अज्ञात
घ. ब्राही
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. अज्ञात (सिंधु लिपि में लगभग 64 मूल चिन्ह 250 से 400 तक अक्षर है जो सेलखड़ी की आयताकार मुहरों, तांबे की गुटिकाओ आदि पर मिलते है | यह लिपि चिकरात्मक थी | यह लिपि अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है) [/su_spoiler]



प्रश्न 2. बिना दुर्ग के एक मात्र सिंधु नगर कौन-सा था ?


क. कालीबंगन
ख. हड़प्पा
ग. मोहनजोदड़ो
घ. चन्हुदडो
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. चन्हुदडो (चन्हुदडो बिना दुर्ग का एक मात्र सिंधु नगर है | यह सिंधु नदी के बाये तट पर स्थित है | यहा से बड़ी मात्रा में प्रसाधन सामग्री मिली है | यह एक औधोगिक नगर था | मैके ने यहाँ से मनके बनाने का कारखाना ढूंढा |) [/su_spoiler]



प्रश्न 3. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था –
क. हड़प्पा
ख. पंजाब
ग. मोहनजोदड़ो
घ. सिंध
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. हड़प्पा (भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर हड़प्पा था | हड़प्पा की जब खोज (1992 ई.) हुई थी तब यह अखंड भारत का भाग था, वर्तमान में यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में अवस्थित है | हड़प्पा क्षेत्रफल की दृष्टि से सिंधु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा स्थल है जबकि मोहनजोदड़ो क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा नगर है | यह 250 हेक्टेयर में बसा था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 4. मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन-सा है
क. विशाल स्नानागार
ख. धान्यागार
ग. सस्तभ हॉल
घ. दो मंजिला मकान
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. धान्यागार (मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार वहा पाया गया सबसे बड़ा स्मारक था | इसकी उत्तर से दक्षिण की ओर लम्बाई 54.85 मीटर तथा पूर्व से पश्चिम की ओर चौड़ाई 32.90 मीटर थी | मोहनजोदड़ो का धान्यागार 45.72 मीटर लम्बा तथा 22.86 मीटर चौड़ा था जो की वहां का सबसे बड़ा भवन था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 5. पुरालेख विद्या का अभिप्राय है –
क. सिक्को का अध्ययन
ख. शिलालेखों का अध्ययन
ग. महाकाव्यों का अध्ययन
घ. भूगोल का अध्ययन
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. शिलालेखों का अध्ययन (पुरालेख विद्या का अभिप्राय शिलालेखों के अध्ययन से है) [/su_spoiler]



प्रश्न 6. अपवाह-तंत्र का निर्माण सबसे पहले निम्नलिखित में से किस सभ्यता के लोगो ने किया था ?
क. मिस्त्री सभ्यता के लोगो ने
ख. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगो ने
ग. चीनी सभ्यता के लोगो ने
घ. मेसोपोटामिया सभ्यता के लोगो ने
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगो ने (अपवाह-तंत्र (Drainage System) का सर्वप्रथम निर्माण सिंधु घाटी सभ्यता के लोगो ने किया था ) [/su_spoiler]


प्रश्न 7. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है की सिंधु घाटी लोग माप ओर तौल से परिचित थे | यह खोज कहा पर हुई ?
क. कालीबंगन
ख. हड़प्पा
ग. चन्हुदडो
घ. लोथल
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. लोथल (माप-तौल से सम्बंधित साक्ष्य मोहनजोदड़ो और लोथल से प्राप्त हुए है | लोथल से हाथी दांत का बना मापक मिला है | यहाँ से गोदीवाड़ा (Duck Yard) का भी साक्ष्य मिला है |)[/su_spoiler]



प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस द्रव्य का उपयोग हड़प्पा-काल की मुद्राओ के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था ?
क. टेराकोटा
ख. कांसा
ग. तांबा
घ. लोहा
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. टेराकोटा (हड़प्पा काल की मुद्राओ के निर्माण में मुख्य रूप से सेलखड़ी का प्रयोग किया गया है | इसके अतिरिक्त मिट्टी, गोमेद आदि का भी प्रयोग किया जाता था | मिट्टी से बनी आकृतियों को टेराकोटा कहा जाता है | अतः उपयुक्त विकल्प (a) होगा | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 9. सिंधु घाटी के लोगो की एक महत्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति थी ?
क. नटराज
ख. नित्य करती हुई बालिका
ग. बुद्ध
घ. नरसिम्हा
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. नित्य करती हुई बालिका (सिंधु घाटी के लोगो की एक महत्वपूर्ण रचना नृत्य करती हुई बालिका की मूर्ति है जो कांसे से निर्मित है | यह मूर्ति मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 10. देवी माता की पूजा सम्बंधित थी –
क. आर्य सभ्यता के साथ
ख. भूमध्यसागरीय सभ्यता के साथ
ग. सिंधु घाटी सभ्यता के साथ
घ. उत्तर वैदिक सभ्यता के साथ
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. सिंधु घाटी सभ्यता के साथ (देवी माता या मातृ देवी की पूजा सिंधु घाटी सभ्यता का एक विशिष्ट लक्षण था | पुरातात्विक साक्ष्यो से प्राप्त मातृ देवी की मृण्मूर्ति से इस बात का ज्ञान होता है |) [/su_spoiler]


प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा संस्कृति के अध्ययन के साथ संबद्व नहीं है ?
क. चार्ल्स मैसन
ख. कनिघम
ग. एम. व्हीलर
घ. पी.एस.वत्स
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. पी.एस.वत्स (हड़प्पा संस्कृति के अध्ययन के साथ चार्ल्स मैसन, कनिघम और मट्रीमर हिलर जुड़े थे | पी.एस.वत्स का इससे कोई सम्बन्ध न था, बल्कि माघो स्वरुप वत्स द्वारा हड़प्पा का अध्ययन किया गया था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 12. कालीबंगा किस प्रदेश में विधमान है ?
क. उत्तरप्रदेश
ख. सिंध
ग. राजस्थान
घ. गुजरात
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. राजस्थान (कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के बाये किनारे पर स्थित सैंधव सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है | कालीबंगा के लोग एक ही खेत में दो फैसले उगाना जानते थे | यहाँ से भूकंप आने के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 13. निम्नलिखित विद्वानों में से हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था ?
क. सर जॉन मार्शल
ख. आर.डी.बनर्जी
ग. ए.कनिघम
घ. दयाराम साहनी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. दयाराम साहनी (हड़प्पा के टीले का सर्वप्रथम उल्लेख 1826 ई. में चार्ल्स मैसन ने किया था 1912ई.में जे.एफ. फ्लीट ने यहाँ से प्राप्त की गयी सामग्रियों पर रायल एशियाटिक सोसाइटी द्वारा प्रकाशित पत्रिका में एक लेख प्रकाशित किया | जनरल कनिघम ने 1853 तथा 1873ई. में इसका सर्वेक्षण कर कुछ पुरातात्विक महत्त्व का सही सही मूल्यांकन करने में असमर्थ रहे | 1921-22 ई. में सर जॉन मार्शल के निर्देशन में दयाराम साहनी ने पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में तत्कालीन मांटगोमरी, सम्प्रति शाहीवाल जिले में स्थित हड़प्पा सभ्यता के पुरातात्विक महत्त्व को उजागर किया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 14. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी ?
क. 1935
ख. 1942
ग. 1901
घ. 1922
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. 1922 [/su_spoiler]



प्रश्न 15. सिंधु घाटी सभ्यता का पतन नगर (बंदरगाह) कौन-सा है ?
क. कालीबंगन
ख. लोथल
ग. रोपड़
घ. मोहनजोदड़ो
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. लोथल (लोथल अहमदाबाद (गुजरात) जिले में सरगवल (Saragvala) नामक ग्राम के समीप स्थित है | 1955 तथा 1962 के मध्य यहाँ एस.आर. राव के निर्देशन में खुदाई की गयी जहा दो मील के घेरे में बसे हुए एक नगर के अवशेष प्राप्त हुए | यह छ: खंडो में विभक्त था | यहाँ ऊंचे चबूतरे रक्षा प्राचीर, सड़क तथा मकानों के अवशेष मिले है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 16. लोथल नामक स्थान पर, निम्नोक्त सभ्यताओ में से किसका जहाजी मालघाट था ?
क. सिंधु घाटी
ख. मेसोपोटामियाई
ग. मिस्त्री
घ. फ़ारसी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. सिंधु घाटी (लोथल नामक स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का जहाजी मालघाट था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 17. सिंधु सभ्यता के टेराकोटा में निम्नलिखित में से कौन-सा पालतू जानवर विधमान नहीं था ?
क. भैंस
ख. भेड़
ग. गाय
घ. सूअर
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. गाय (सिंधु सभ्यता के टेराकोटा (मिट्टी से बनी आकृतियों) में गाय की आकृति का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है | अन्य दिए गए सभी जानवरो का इस सन्दर्भ में साक्ष्य मौजूद है |) [/su_spoiler]