Site icon Trendslr

Bharat ka Itihas – Maurya Kaal – Maurya Empire

Bharat ka Itihas – मौर्य काल – Maurya Empire

प्रश्न 1. चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर निम्नलिखित में से कौन बैठा था ?
क. बिबिंसार
ख. अशोक
ग. बिन्दुसार
घ. विष्णुगुप्त
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. बिन्दुसार (चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर बिन्दुसार बैठा था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 2. यूनानियों को भारत से बाहर किसने निकाला था ?
क. चन्द्रगुप्त मौर्य
ख. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
ग. अशोक
घ. बिन्दुसार
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. चन्द्रगुप्त मौर्य (यूनानियों को भारत से बाहर निकालने का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य को जाता है | 305 ई.पू. में यूनानी शासक सेल्यूकस और चन्द्रगुप्त मौर्य के मध्य हुए युद्ध के उपरांत हुई संधि के फलस्वरूप सेल्यूकस ने चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ अपनी पुत्री के विवाह में दहेज़ के रूप में एरिया, अराकोसिया, जेड्रोसिया और परिपेमिसदाई के क्षेत्रो को दिया था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 3. अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र का सबसे सही वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा होगा ?
क. प्रबुद्ध स्वेच्छाचारी शासन
ख. केंद्रीकृत एकाधिपत्य
ग. प्राच्य स्वेच्छाचारी शासन
घ. निर्देशित लोकतंत्र
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. केंद्रीकृत एकाधिपत्य (अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र केंद्रीकृत शासन के आधिपत्य पर आधारित था | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 4. अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन किस घटना से आया ?
क. तीसरी बौद्ध परिषद्
ख. कलिंग युद्ध
ग. उसका बौद्ध धर्म को अपनाना
घ. सीलोन को उसका मिशनरी भेजना
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. कलिंग युद्ध (अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन कलिंग युद्ध की घटना के बाद आया | कलिंग युद्ध के बाद ही अशोक द्वारा भेरी घोष की नीति का त्याग कर धम्म घोष की नीति को अपनाया गया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 5. निम्नोक्त में से कौन मौर्य वंश का अंग नहीं था ?
क. अजातशत्रु
ख. बिन्दुसार
ग. चन्द्रगुप्त मौर्य
घ. इनमे से कोई नहीं
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. अजातशत्रु (अजातशत्रु मौर्य वंश का शासक नहीं था इसका सम्बन्ध हर्यक वंश से है | हर्यक वंश का संस्थापक बिंबिसार था और अजातशत्रु इसका पुत्र था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 6. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन सा था ?
क. मौर्य
ख. गुप्त
ग. कुषाण
घ. कण्व
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. मौर्य (दिए गए राजवंशो में प्राचीनतम मौर्य राजवंश (322-185 ई.पू.) है, जिसकी स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322ई.पू. में कौटिल्य की सहायता से की थी | महान सम्राट अशोक इसी राजवंश का था | कण्व राजवंश 75ई.पू.-30ई.पू. तक कुषाण राजवंश 15ई.पू.230ई. तक तथा गुप्त राजवंश 319ई. से 550ई. तक था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 7. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम देवनाम पियदर्शी था ?
क. मौर्य राजा अशोक
ख. मौर्य राजा चद्रगुप्त मौर्य
ग. गौतम बुद्ध
घ. भगवान् महावीर
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. मौर्य राजा अशोक (मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेखों में उसे देवानापिय, देवानामपियदर्शी तथा राजा आदि की उपाधियों से सम्बोधित किया गया है | मास्की, गुर्जरा, निट्टूर तथा उदेगोलम लेखो में उसका नाम अशोक मिलता है तथा पुराणों में उसे अशोक वर्धन कहा गया है | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 8. कलिंग युद्ध के बाद निम्न में से किसने महाराज अशोक के रूपांतरण को दर्ज किया ?
क. रॉक एडिक्ट II
ख. रॉक एडिक्ट IV
ग. रॉक एडिक्ट VI
घ. रॉक एडिक्ट XIII
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. रॉक एडिक्ट XIII (तेहरवे शिलालेखों से कलिंग युद्ध के संदंर्भ में स्पष्ट साक्ष्य मिलते है | यह घटना अशोक के शासनकाल के 8वे वर्ष अर्थात 261ई.पू. में घटित हुई | शिलालेख में उसने कलिंग युद्ध से हुई पीड़ा पर दुःख और पश्चाताप व्यक्त किया है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 9. निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?
क. हेनसांग
ख. मेगस्थनीज
ग. इत्सिंग
घ. फहान
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. मेगस्थनीज (दिए गए विकल्पों में से मेगस्थनीज सर्वप्रथम भारत आया था | मेगस्थनीज यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था | इसने अपनी पुस्तक इंडिका में मौर्य युगीन समाज एव प्रशासन के विषय में लिखा है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 10. चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था –
क. कौटिल्य
ख. सेल्यूकस निकेटर
ग. मेगस्थनीज
घ. जस्टिन
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. मेगस्थनीज (उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखे |) [/su_spoiler]


प्रश्न 11. इंडिका किसने लिखी ?
क. आई-त्सिंग
ख. मैगस्थनीज
ग. फाहान
घ. हेनसांग
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. मैगस्थनीज [/su_spoiler]



प्रश्न 12. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था ?
क. चंदालिका
ख. चारुलता
ग. गौतमी
घ. करुवाकी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. करुवाकी (करुवाकी से अशोक बहुत प्रभावित था | अशोक की यही एक मात्र पत्नी है जिसका उल्लेख कौशाम्बी स्तम्भ लेख में मिलता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 13. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ?
क. विष्णुगुप्त
ख. उपगुप्त
ग. ब्रहागुप्त
घ. वृहद्रथ
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. उपगुप्त (सिहली अनुश्रुतियों दीपवंश एव महावंश के अनुसार अशोक को उसके शासन के चौथे वर्ष निग्रोध नामक भिक्षु ने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया | दिव्यावदान अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु को देता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 14. निम्नलिखित में से किस शासक के शासन काल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था ?
क. समुद्रगुप्त
ख. अशोक
ग. चन्द्रगुप्त
घ. हर्षवर्धन
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. अशोक (अशोक के शासन काल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था | निग्लीवा या निगालि सागर स्तम्भ लेख से पता चलता है की अशोक अपने राज्याभिषेक के 12वे वर्ष निगालि सागर आया और यहाँ कनकमुनि (एक पौराणिक बुद्ध) के स्तूप को सम्बद्रित एव द्रिगुणित करवाया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 15. चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य निम्नलिखित में से किस विद्या केंद्र से सम्बंधित था ?
क. तक्षशिला
ख. नालंदा
ग. विक्रमशिला
घ. वैशाली
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. तक्षशिला (चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य तक्षशिला विद्या केंद्र से सम्बंधित था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 16. कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
क. 261BC
ख. 263BC
ग. 232BC
घ. 240BC
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. 261BC (अशोक ने अपने राज्यभिषेक (269 ई.पू.) के आठवे वर्ष अर्थात 261ई.पू. में कलिंग पर आक्रमण किया था | इसका स्पष्ट स्पष्ट साक्ष्य अशोक के तेरहवे शिलालेख में मिलता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 17. अशोक पर कलिंग युद्ध का प्रभाव कहा दिखाई देता है ?
क. स्तम्भों पर उत्क्रीर्ण राज्यादेश
ख. शिलाओ पर उत्क्रीर्ण 13वे राज्यादेश
ग. खुदाई
घ. इनमे से कोई नहीं
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. शिलाओ पर उत्क्रीर्ण 13वे राज्यादेश [/su_spoiler]



प्रश्न 18. मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र निम्न में से कौन सा था ?
क. उज्जैन
ख. वल्लभी
ग. नालंदा
घ. तक्षशिला
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. तक्षशिला (मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र तक्षशिला था | यहाँ विश्व भर से लोग पढ़ने आते थे | यह वर्तमान इस्लामाबाद (पाकिस्तान की राजधानी) से कुछ ही दूरी पर पश्चिम में स्थित है | चन्द्रगुप्त मौर्य ने सैनिक शिक्षा तक्षशिला से प्राप्त किया था | चाणक्य यहाँ का प्रसिद्ध आचार्य भी था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 19. अशोक ने अपनी सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत भाषा का प्रयोग किया है ?
क. अर्धमागधी
ख. शूरसेनी
ग. मगधी
घ. अंगिका
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. अर्धमागधी (अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सबसे पहली सफलता 1837 ई. में जेम्स प्रिसेप को मिली थी | राजा अशोक ने सर्वप्रथम भारत में शिलालेख का प्रचलन आरम्भ किया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 20. अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी ?
क. घनानंद
ख. कौटिल्य
ग. बिंबिसार
घ. पुष्यमित्र
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. कौटिल्य (प्रसिद्ध ग्रन्थ अर्थशास्त्र की रचना कौटिल्य (चाणक्य) ने की थी | मूलत: राजनीति शास्त्र के इस ग्रन्थ से मौर्यकालीन प्रशासन के साथ साथ तत्कालीन सामाजिक आर्थिक स्थिति की भी जानकारी प्राप्त होती है |) [/su_spoiler]


 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Exit mobile version