Bharat ka Itihas – Bodh or Jain Dharm Part -3

Bodh or Jain Dharm – बौद्ध एवं जैन धर्म Part – 3



प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा एक भारत में उत्पन्न सबसे बाद वाला बौद्ध धर्म का ग्रन्थ है ?
क. दिव्य वंदना
ख. दोहाकोसा
ग. वज्रछेदिका
घ. वामसाथपाकसिनी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. वामसाथपाकसिनी (उपयुक्त विकल्पों में से भारत में रचित सबसे बाद में बौद्ध धर्म ग्रन्थ वामसाथपाकसिनी था | इसकी रचना दसवीं शताब्दी में हुई थी |)

[/su_spoiler]



प्रश्न 2. बौद्ध धर्म में बुल का सम्बन्ध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है ?
क. जन्म
ख. महाभिनिष्क्रमण
ग. प्रबोध
घ. महापरिनिर्वाण
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. जन्म (कमल व सांड का सम्बन्ध बुद्ध के जन्म से, घोडा गृहत्याग से, पीपल (बोधिवृक्ष) ज्ञान से पद चिन्ह-निर्वाण से एव स्तूप का सम्बन्ध मृत्यु से है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 3. अफगानिस्तान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को निम्नलिखित में से किस स्थान पर नष्ट किया गया था ?
क. कंधार में
ख. याकाउला में
ग. बामियान में
घ. मजार-ए-शरीफ में
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. बामियान में (अफगानिस्तान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को बामियान में नष्ट किया गया था | इसे तालिबानियों ने ध्वस्त क्र दिया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 4. बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था ?
क. कुशीनगर में
ख. कपिलवस्तु में
ग. पावा में
घ. कुंडग्राम में
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. कुशीनगर में ( बुद्ध की मृत्यु को बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है, जो 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनगर में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गयी | तृष्णा के क्षीण हो जाने की अवस्था को बुद्ध ने निर्वाण कहा है | बुद्ध के गृहत्याग की घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा गया है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 5. भारत में 5वी शताब्दी के प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना कहा की गयी थी ?
क. वाराणसी
ख. गया
ग. नालंदा
घ. तक्षशीला
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. नालंदा (भारत में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वी शताब्दी में कुमारगुप्त प्रथम (415 – 455ई.) द्वारा की गयी थी | प्रशिद्ध चीनी यात्री हेनसांग ने यहाँ 18 महीने रह कर अध्ययन किया था | इसके समय में शीलभद्र यहाँ के कुलपति थे |) [/su_spoiler]



प्रश्न 6. बुद्ध को प्रबोध कहा प्राप्त हुआ था ?
क. सारनाथ
ख. बोध गया
ग. कपिलवस्तु
घ. राजगृह
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. बोध गया (बुद्ध को ज्ञान (प्रबोध) बोध गया में प्राप्त हुआ था | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 7. बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते है
क. त्रिरत्न
ख. त्रिवर्ग
ग. त्रिसर्ग
घ. त्रिमूर्ति
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. त्रिरत्न (बुद्ध, धम्म और संघ ये तीनो बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कहलाते है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 8. इच्छा सब कष्टों का कारण है इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन सा है ?
क. बौद्ध धर्म
ख. जैन धर्म
ग. सिख धर्म
घ. हिन्दू धर्म
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. बौद्ध धर्म (इच्छा अर्थात तृष्णा सब कष्टों का कारण है इसका प्रचार करने वाला धर्म बौद्ध धर्म है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 9. निम्न में कौन सा शासक बुद्ध का समकालीन था ?
क. उदयन
ख. बिंबिसार
ग. अजातशत्रु
घ. महापद्य नंद
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] (*) (बुद्ध के समकालीन शासको में से मगधराज बिंबिसार और अजातशत्रु कौशल नरेश प्रसेनजित तथा वत्सराज उदयन ने उन्हें राजाश्रय प्रदान किया और उनकी शिष्यता ग्रहण की | महापद्य नंद बुद्ध का समकालीन शासक नहीं था | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 10. तमिल का गौरव-ग्रन्थ जीवक-चिंतामणि किस धर्म से सम्बंधित है ?
क. जैन
ख. बौद्ध
ग. हिन्दू
घ. ईसाई
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. जैन (तमिल महाकाव्य जीवक चिंतामणि की रचना तिरूत्तकदेवर ने की थी, जो जैन धर्मावलम्बी थे | इस महाकाव्य में राजकुमार जीवक या शीवक् के वीरतापूर्ण एव अलौकिक कृत्यों का वर्णन किया गया है |) [/su_spoiler]