Site icon Trendslr

Bharat ka Itihas – छठी शताब्दी ई. पूर्व के बाद का भारत

Bharat ka Itihas – छठी शताब्दी ई. पूर्व के बाद का भारत


प्रश्न 1. किस प्रकार का मृदभांड (पौटरी) भारत में द्वितीय शहरीकरण के प्रारम्भ का प्रतीक माना गया ?
क. चित्रित धूसर बर्तन
ख. उत्तरी काले पॉलिशकृत बर्तन
ग. गेरू रंग वाले मृदभांड
घ. काले और लाल बर्तन
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. उत्तरी काले पॉलिशकृत बर्तन (पुरातत्व के अनुसार ईसा-पूर्व छठी सदी के उत्तरी काले पालिशदार मृदभांड को संक्षेपाक्षर एन.बी.पी.डब्लू भी कहते है | एन.बी.पी.डब्लू काल में ही गंगा के मैदानों में नगरीकरण की शुरुआत हुई | यह भारत का द्वितीय नगरीकरण कहलाता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 2. भारत में सबसे पुराना लौह युग जुड़ा हुआ है –
क. चित्रित धूसर मृदभांडो के साथ
ख. काल और लाल मृदभांडो के साथ
ग. गेरू रंग के मृदभांडो के साथ
घ. उत्तरी काली पोलिश वाले मृदभांडो के साथ
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. चित्रित धूसर मृदभांडो के साथ (लोहे की प्राचीनता संबंधी साहित्यिक उल्लेखों की पुष्टि पुरातात्विक प्रमाणों से भी हो जाती है | अहिच्छत्र, अतरंजीखेड़ा, आलमगीरपुर, मथुरा, रोपड़, श्रावस्ती आदि स्थलों से लौह-युगीन संस्कृत के अवशेष प्राप्त हुए है | इस काल के लोग एक विशिष्ट प्रकार के बर्तन का प्रयोग करते थे जिसे चित्रित धूसर मृदभांड कहा जाता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 3. मगध के उत्थान के लिए कौन-सा प्रथम शासक उत्तरदायी था ?
क. बिंदुसार
ख. अजातशत्रु
ग. बिंबिसार
घ. वासुदेव
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. बिंबिसार (बिंबिसार मगध की गद्दी पर 545 ई.पू. में बैठा था | इसने राजगृह का निर्माण कर उसे अपनी राजधानी बनाया | यह बौद्ध धर्म का अनुयायी था तथा इसने चंडप्रद्योत (अवन्ति का शासक) की सेवा में अपने राजवैद्य जीवक को भेजा | बिंबिसार की हत्या उसके पुत्र अजातशत्रु ने कर दी थी |) [/su_spoiler]



प्रश्न 4. व्याकरण ग्रन्थ ‘अष्टाध्यायी’ के रचनाकार कौन थे ?
क. चार्वाक
ख. कौटिल्य
ग. पाणिनि
घ. कपिल
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. पाणिनि ( पाणिनि संस्कृत भाषा के महान वैयाकरण एव हिन्दू महर्षि थे | इन्होने अपने व्याकरण ग्रन्थ ‘अष्टाध्यायी’ में 14 माहेश्वर सूत्रों के आधार पर एक व्यवस्थित व्याकरण की रचना की है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 5. सिकन्दर महान का शिक्षक कौन था ?
क. डेरियस
ख. साइरस
ग. सुकरात
घ. अरस्तू
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. अरस्तू (सिकंदर महान का शिक्षक अरस्तू था | सिकंदर ने 326 ई.पू. में भारत पर आक्रमण किया तथा भारत के पश्चिमोत्तर प्रांतो को विजित किया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 6. निम्नलिखित में से वह शासक कौन था जिसने राज सिंहासन पर बैठना के लिए अपने पिता बिंबिसार की हत्या की थी |
क. अशोक
ख. अजातशत्रु
ग. कनिष्क
घ. सिमुक
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. अजातशत्रु (अजातशत्रु ने राजसिंहासन प्राप्त करने के लिए अपने पिता बिंबिसार की हत्या की थी जबकि अजातशत्रु की हत्या उसके पृत्र उदायिन द्वारा कर दी गई |) [/su_spoiler]



प्रश्न 7. 323 ई.पू. में सिकंदर महान की मृत्यु हुई थी –
क. फारस में
ख. बेबीलोन में
ग. मेसीडोनिया में
घ. तक्षशिला में
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. बेबीलोन में (सिकंदर महान की मृत्यु 323 ई.पू. में बेबीलोन में हुई थी |) [/su_spoiler]



प्रश्न 8. सुलेखन क्या होता है ?
क. सुन्दर हस्तलेख
ख. मूर्तिकला
ग. शिलालेखों पर नक्काशी
घ. चित्रकला का उन्नत ढंग
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. सुन्दर हस्तलेख (सुन्दर हस्तलेख को सुलेखन कहा जाता है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 9. प्राचीन काल में स्रोत्र सामग्री लिखने के लिए प्रयुक्त भाषा थी –
क. संस्कृत
ख. पालि
ग. ब्राही
घ. खरोष्ठी
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. संस्कृत (प्राचीन काल में स्रोत्र सामग्री लिखने के लिए अधिकांशत: संस्कृत भाषा प्रयुक्त होती थी | ) [/su_spoiler]



प्रश्न 10. हेरोडोटस को माना जाता है –
क. इतिहास का जनक
ख. भूगोल का जनक
ग. राजनीतिशास्त्र का जनक
घ. दर्शनशास्त्र का जनक
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. इतिहास का जनक (हेरोडोटस को इतिहास का जनक माना जाता है |) [/su_spoiler]


प्रश्न 11. सिकंदर (अलेक्ज़ेंडर) और पोरस की सेनाओ ने निम्नलिखित में से किस नदी के आमने सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला था ?
क. रावी
ख. झेलम
ग. सतलुज
घ. चिनाब
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. झेलम (सिकंदर और राजा पुरु के मध्य युद्ध झेलम नदी के पास हाइडेस्पीज नामक जगह पर हुआ, जिसके बाद इस युद्ध को हाइडेस्पीज युद्ध कहा गया | इसमें सिकंदर ने राजा पुरु को पराजित किया, किन्तु राजा पुरु की बहादुरी देखकर सिकंदर ने उसके राज्य को वापस लौटा दिया |) [/su_spoiler]



प्रश्न 12. एलेक्सजेंडर (सिकंदर) और पोरस ने लड़ाई लड़ी थी –
क. हाइडेस्पीज में
ख. झेलम में
ग. पानीपत में
घ. तराइन में
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] क. हाइडेस्पीज में (यूनानी स्रोतों के अनुसार पौरव राजा पोरस के साथ सिकंदर का प्रसिद्ध युद्ध हाइडेस्पीज (Hydaspes) नदी के किनारे हुआ था | इस युद्ध में पोरस की हार हुई परन्तु सिकंदर ने पोरस की बहादुरी से प्रभावित होकर उसके राज्य को वापस कर उससे मित्रता कर ली हाइडेस्पीज को वर्तमान में झेलम नाम से जानते है परन्तु अधिक उपयुक्त विकल्प (क) है |) [/su_spoiler]



प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कोण सा प्राचीन भारतीय नगर तीन विद्वान संतो कपिल, गार्गी और मैत्रेय का घर था ?
क. काशी
ख. मिथिला
ग. उज्जयिनी
घ. पाटलिपुत्र
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ख. मिथिला (कपिल, गार्गी और मैत्रेय का घर मिथिला में था | प्रसिद्ध गार्गी याज्ञवल्क्य संवाद मिथिला नरेश जनक के दरबार में हुआ था |) [/su_spoiler]



प्रश्न 14. निम्नलिखित मगध के राजवंशो को कालक्रमानुसार लिखिए :
A. नंद B. शिशुनाग C. मौर्य D. हर्यक
क. IV,II,III तथा I
ख. II,I,IV तथा III
ग. IV,II,I तथा III
घ. III,I,IV तथा II
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. IV,II,I तथा III [/su_spoiler]



प्रश्न 15. महाभाष्य लिखा था –
क. गार्गी ने
ख. मनु ने
ग. बाण ने
घ. पतंजलि ने
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] घ. पतंजलि ने (महाभाष्य के रचनाकार पतंजलि थे | इस ग्रन्थ से यह जानकारी मिलती है की मौर्य शासको ने आर्थिक संकट से उबरने के लिए देव प्रतिमाए बनवाकर बिकवायी थी |) [/su_spoiler]



प्रश्न 16. निम्नलिखित नामो से प्राचीन भारत के चिकित्सकीय त्रय की पहचान करिए |
क. चरक, सुश्रुत और भरत
ख. चरक, सुश्रुत और पतंजलि
ग. चरक, सुश्रुत और वागभट्ट
घ. चरक, वात्स्यायन और वागभट्ट
[su_spoiler title=”सही उत्तर देखे” open=”no” style=”default” icon=”plus” anchor=”” class=””] ग. चरक, सुश्रुत और वागभट्ट (चरक, सुश्रुत और वागभट्ट को चिकित्सकीय त्रय के नाम से जाना जाता है | ये तीनो ही चिकित्सकीय आयुर्वेद में सिद्धस्थ थे | ) [/su_spoiler]


 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Exit mobile version